प्रबुद्ध भारत न्यूज़ नेटवर्क
ग्राम जगदीशपुर विद्यापति, गाजीपुर
दिनांक: 30 जुलाई 2025

ग्राम जगदीशपुर विद्यापति, पोस्ट बिरनो, जनपद गाजीपुर की श्रद्धेय गृहिणी सावित्री पाण्डेय पत्नी रामजन्म पाण्डेय का दुःखद निधन दिनांक 17 जुलाई 2025 को हो गया था। वे अपने व्यवहार, संस्कार व सादगीपूर्ण जीवन के लिए क्षेत्र में अत्यंत सम्मानित थीं।
उनकी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को त्रयोदशी एवं ब्रह्मभोज का आयोजन बड़े ही मर्यादित, पारंपरिक व धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामवासियों, परिजनों एवं निकट संबंधियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने स्व. सावित्री पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ब्राह्मण भोज, भजन-कीर्तन तथा पारंपरिक वैदिक विधियों के साथ पूर्ण श्रद्धा भाव से अंतिम संस्कार की परंपराएं निभाई गईं। परिजनों द्वारा सभी आगंतुकों का ससम्मान स्वागत किया गया।
स्व. सावित्री पाण्डेय के निधन से ग्राम जगदीशपुर विद्यापति सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों ने उन्हें एक आदर्श गृहिणी, सहनशील व करुणामयी व्यक्तित्व के रूप में याद किया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
– प्रबुद्ध भारत न्यूज़ नेटवर्क
गाजीपुर ब्यूरो

