spot_img
25.2 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_img

नदी के जलस्तर में वृद्धि को लेकर सतर्कता बरतने एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अलर्ट जारी

✍️ पंकज कुमार गुप्ता | बिहार हेड – वरिष्ठ संवाददाता
प्रबुद्ध भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, कैमूर
दिनांक: 17 जुलाई, 2025

आज दिनांक 17 जुलाई 2025 को अपराह्न 6:00 बजे के आसपास चंदौली जिले से प्राप्त आपात सूचना के अनुसार नौगढ़ बाँध का जलस्तर 895.00 फीट तक पहुँच चुका है, जिसके परिणामस्वरूप बाँध से लगभग 13,500 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है।

इस स्थिति को देखते हुए अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा खंड सिंचाई विभाग, चंदौली द्वारा तत्काल चेतावनी जारी करते हुए कर्मनाशा नदी के किनारे स्थित तटवर्ती गाँवों को सतर्क किए जाने का निर्देश दिया गया है।

इस सन्दर्भ में कैमूर जिला प्रशासन द्वारा निम्नलिखित निर्देश जारी किए जाते हैं:

1. सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी तथा पंचायत स्तर के प्रतिनिधि तटवर्ती गाँवों में लगातार निगरानी रखें।


2. बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की तैयारी रखें एवं आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करें।


3. बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सतर्क रखा गया है तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को दें।


4. जनता से अपील की जाती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।



जिला प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचाव हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

जारीकर्ता
जिला पदाधिकारी, कैमूर
द्वारा: जनसम्पर्क पदाधिकारी, कैमूर

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp