spot_img
11.1 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_img

आज दिनांक 18 अगस्त 2025 को जनपद गाज़ीपुर के सनबीम स्कूल, महाराजगंज में एक दर्दनाक घटना घटी।

 गाज़ीपुर से बड़ी खबर

जानकारी के अनुसार, छात्र आदित्य वर्मा (14 वर्ष), पुत्र शिवजी वर्मा, निवासी यूसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद जो कक्षा 10 का छात्र था, को सुबह करीब 9:40 बजे स्कूल की चौथी मंज़िल पर बने बाथरूम में सहपाठी साहिल कुमार (15 वर्ष), पुत्र संतोष रावत, निवासी आदर्श गांव हुसैनपुर थाना कोतवाली ने चाकू से सीने पर वार कर दिया।

बीच-बचाव करने पहुंचे नमन जायसवाल (14 वर्ष), पुत्र बृजेश कुमार जायसवाल, निवासी यूसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद को भी चाकू से दाहिनी जांघ में चोट पहुँची। हमले के दौरान आरोपी छात्र साहिल कुमार के हाथ में भी चाकू लगने से वह घायल हो गया।

घटना की सूचना स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती अर्चना कुमारी ने तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुँचकर तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय गाज़ीपुर ले गई।

जहाँ डॉक्टरों ने आदित्य वर्मा को मृत घोषित कर दिया।
वहीं साहिल कुमार और नमन जायसवाल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने मृतक का शव कब्ज़े में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे मोर्चरी हाउस गाज़ीपुर भेज दिया है।

 यह मामला पूरे जनपद में सनसनी फैलाने वाला है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp