spot_img
26.4 C
Varanasi
Saturday, July 26, 2025

Buy now

spot_img

हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक दीपक कुमार पाण्डेय, अधिवक्ता उच्च न्यायालय की प्रभावशाली पैरवी से मिला न्याय

दीपक कुमार पाण्डेय (अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद)


गाज़ीपुर | 18 जुलाई 2025

पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय अमित उपाध्याय को बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने गाज़ीपुर जनपद के करंडा थाना में दर्ज एफआईआर (संख्या 0129/2025) के आधार पर उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है।

यह राहत दीपक कुमार पाण्डेय, अधिवक्ता उच्च न्यायालय और उदय शंकर चौहान की प्रभावशाली और तथ्यपरक कानूनी पैरवी से संभव हो सकी। न्यायालय ने प्रथम दृष्टया यह माना कि एफआईआर स्थानीय रंजिश के चलते दर्ज की गई है, अतः मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई है।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा एवं अनिल कुमार-X की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई तक या पुलिस रिपोर्ट दाखिल होने तक अमित उपाध्याय को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया है।

न्यायालय ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है, जबकि याचिकाकर्ता को दो सप्ताह में प्रत्युत्तर दाखिल करने का अवसर दिया गया है।

 कानूनी दृष्टि से यह आदेश एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जो प्रेस की स्वतंत्रता और न्याय की पहुंच को सशक्त करता है।
 अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डेय ने इसे सत्य की विजय और कानून के उचित प्रयोग का उदाहरण बताया।

️ इस पर पत्रकार अमित उपाध्याय ने कहा:

> “हमारे इस न्याय की ओर बढ़ते कदम और प्रेस की स्वतंत्रता की लड़ाई में दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ का भी बड़ा योगदान रहा है। इस न्यायिक लड़ाई को संभव बनाने में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एन. शर्मा, राष्ट्रीय सचिव रजत श्रीवास्तव, तथा मुख्य संरक्षक राजेश चौबे सहित अन्य सभी पदाधिकारियों का अमूल्य सहयोग रहा है। मैं सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

जहां न्याय की आवाज़ हो बुलंद, वहीं से गूंजे ‘प्रबुद्ध भारत’ की कलम। ✍️

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp