spot_img
24.1 C
Varanasi
Saturday, March 28, 2026

Buy now

spot_img

Ghazipur: बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए प्रधान प्रतिनिधि, क्षेत्रवासियों से की अपील, हर संभव मदद के लिए तैयार




गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के कटरिया ग्रामसभा के प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ‘आशू’ ने हालिया बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति राशन, दवाइयाँ, कपड़े, आश्रय, पशुचारा या किसी भी अन्य आवश्यकता से जूझ रहा है, तो वह बिल्कुल भी संकोच न करे और तुरंत संपर्क करें।


उन्होंने स्पष्ट किया कि वे हर संभव सहायता के लिए उपलब्ध हैं। ज़रूरतमंद लोग उन्हें सीधे 9532849292 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सहायता करंडा क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही है। इस मुश्किल समय में आशुतोष सिंह ‘आशू’ द्वारा यह मानवीय पहल न केवल समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह एक उदाहरण है कि कठिनाई में कैसे एक प्रतिनिधि अपने लोगों के साथ खड़ा रहता है।
उन्होंने लोगों से यह पोस्ट अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि मदद सही लोगों तक पहुँचे और कोई भी ज़रूरतमंद पीछे न रह जाए।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp