spot_img
12.1 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_img

‘वो मुझे करंट लगाकर मार देते…’ दहेज के लिए किया टॉर्चर, पीड़ित पत्नी ससुराल से जान बचाकर भागी


उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के नंदगंज थान क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज की मांग और करंट लगाकर हत्या की साजिश करने का आरोपी लगाया है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के पति और सास सहित कुल चाल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
सात फेरे लेकर शादी कर पत्नी को घर तो लाते हैं, लेकिन आज भी दहेज के लिए बहुत से ससुराल वाले दुल्हन को प्रताड़ित करने लगते हैं. इतना ही नहीं दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने का भी प्रयास किया जाता है. ऐसा ही मामला गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में आया है. जहां पर एक विवाहिता ने शिकायत कर आरोप लगाया है कि उसका पति उसे बार-बार दहेज के लिए परेशान करता है.
इसको लेकर परिवार परामर्श केंद्र में सुलह समझौता हुआ, जिसके बाद महिला ने केस वापस ले लिया. लेकिन पति एक दिन फिर दहेज की मांग करने लगा और नहीं देने पर उसे करंट लगाकर मारने की योजना बनाया. जो विवाहिता को पता चल गया. इसके बाद वह किसी तरह से जान बचाकर अपने मायके भाग गई. इसके बाद महिला ने फिर पुलिस में कंप्लेंट किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति सहित परिवार के अन्य कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

क्या है पूरा मामला-

मामला नंदगंज थाना क्षेत्र के मुडरभा गांव की रहने वाली विवाहिता की है, जिसकी शादी जून 2015 में वाराणसी के रहने वाले आशीष चौहान के साथ हुई थी. इस शादी के बाद उन्हें दो बच्चे भी हुए, लेकिन इस दौरान विवाहिता से आए दिन दहेज को लेकर मारपीट और घर से निकलना जाने के साथ ही घरेलू हिंसा के मामले किए जाते थे. इसको लेकर विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा वह दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दाखिल किया था. इस दौरान सुलह के बाद महिला ने केश वापस ले लिया था, लेकिन उसका पति नहीं सुधरा उसने महिला को जान से मारने की कोशिश की.

दहेज के लिए प्रताणना-

इस दौरान विवाहिता के मायके वालों ने बेटी के अपमान को देखते हुए उसके पति के खाते 30000 रूपए भेजें बावजूद इसके 50000 रूपए की और डिमांड होती रही. पति की डिमांड नहीं पूरी होने पर वह महिला के साथ मार-पीट करता था, जिससे महिला घायल हो गई. इस दौरान उसका इलाज करने के बजाय उसे करंट लगाकर मरने की तैयारी ससुराल के लोग करने लगे. इसकी जानकारी होते ही वह अपनी जान बचाकर किसी तरह से अपने मायके चली गई. इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी.

ससुराल वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज-

इसके बाद महिला और परिवार के लोगां ने गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक को अपने पति सांस सहित कुल चार लोगों के खिलाफ शिकायक की. इस शिकायत पत्र में महिला ने पति और उसके घरवालों पर दहेज मांगने और मारपीट की घटना करने का आरोप लगाया. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नंदगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp