spot_img
39.1 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026

Buy now

spot_img

विधायक डॉ अवधेश सिंह ने किया 119.56 लाख रुपये की योजना का किया लोकार्पण

भगवती माता मंदिर के आसपास पर्यटन विकास का कार्य हुआ सम्पन्न,आसपास के क्षेत्र का विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेगी*

*एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से वाराणसी के पिण्डरा विधानसभा में भगवती माता मंदिर के पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण पिण्डरा विधायक डॉ अवधेश सिंह द्वारा किया गया।इस परियोजना की लागत 119.56 लाख रुपये है और इसका उद्देश्य मंदिर के आसपास के क्षेत्र को विकसित करना है।इसका उदेश्य भगवती माता मंदिर के आसपास के क्षेत्र का विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। भगवती माता मंदिर के पर्यटन विकास से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी,बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी योगदान होगा।

यह परियोजना वाराणसी के पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देगी और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। भगवती माता मंदिर के पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण कदम है,जो क्षेत्र के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ावा देगी।पिण्डरा विधायक डॉ अवधेश सिंह के प्रयासों से यह परियोजना सम्पन्न हुई है और इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।संबोधन में पिण्डरा विधायक डॉक्टर अवधेश सिंह ने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास को समेटने व सहेजने का अगर किसी को श्रेय मिलेगा तो व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को।जन आकांक्षाओं के अनुरूप देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास निरंतर जारी है।उपस्थित सुरेश सिंह,विजय शंकर दुबे,के पी सिंह,कांता प्रसाद गिरी,महेंद्र सिंह,रामभुवन दुबे,जिलाउपाध्यक्ष पवन सिंह,जिलामंत्री फौजदार शर्मा,मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय,झगड़ू मिश्रा,दिनेश सिंह,ओम दीक्षित,राजेश सिंह,बब्बू सिंह,संदीप सिंह,प्रवीण दीक्षित,एई यूपीपीसीएल जेपी सिंह,जेई सतीश विश्वकर्मा,दीपक पटेल सहित गणमान्य रहे।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp