एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं चित्रकला विभाग,महिला महाविद्यालय काशी हिन्दू विष्वविद्यालय के संयुक्त्त तत्वाधान द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का समापन एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन 18 जून 2025 को प्रातः साढ़े दस बजे हुआ।इस कार्यशाला का समापन एवं कला प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी के माननीय अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा एवं महिला महाविद्यालय कि प्राचार्या प्रो रीता सिंह द्वारा किया गया।

इस कार्यशाला के संयोजक डॉ सुनील कुमार सिंह कुशवाहा ने बताया कि कार्यशाला में निर्मित चित्र,टेराकोटा में निर्मित खिलौने,मूर्ति,पेपर मेसी आदि का प्रदर्शन किया गया है।इस कार्यशाला में सम्मिलित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र राज्य ललित कला अकादमी,उत्तर प्रदेश द्वारा दिया जाएगा।

इसमें लगभग 60 प्रतिभागियों ने सहभाग किया चित्रकला विभाग,महिला महाविद्यालय,काशी हिन्दू विष्वविद्यालय में प्रत्येक वर्ष इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच सृजनात्मकता प्रदान करने का प्रयास कर रहा है तथा कला के विभिन्न आयामो से परिचित करा रहा है।यह कार्यशाला 29 मई 2025 से 17 जून 2025 तक चली।जिसमें निर्मित कलाकृतियों कि प्रदर्शनी 18 जून 2025 से 20 जून 2025 तक किया गया।

इस कार्यशाला के आयोजन में दृश्य कला के प्रशिक्षु आदित्य सिंह,अलख कुमार,श्रेया दुबे,हर्षित गोंड,रेशमा पटेल,ज्योतिका मौर्या,चित्रा सिंह एवं शोध छात्र मुन्नु प्रसाद,रिचा सिंह और अमृता वर्मा ने प्रशिक्षण कार्य में सहयोग प्रदान किया।इस प्रदर्शनी के उद्घाटन में विष्वविद्यालय के आचार्य डॉ उत्त्तम गिरी,डॉ विवेक पाण्डेय,डॉ अवधेष मिश्रा आदि आचार्य अभिभावकगण एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।*

