spot_img
25.2 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_img

योग दिवस पर भाजपा नेताओं संग हरहुआ मंडल के पदाधिकारीयों ने किया योग लिया संकल्प

बंदेमातरम हर हर महादेव के उद्घोष संग हुआ सत्र समापन

एस के श्रीवास्तव विकास*

वाराणसी/-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरहुआ मंडल में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा’अजय’ ने किया।इस आयोजन में क्षेत्रीय भाजपा नेताओं,मंडल के सभी वर्तमान व पूर्व मंडल पदाधिकारीगण एवं सदस्यगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल हरहुआ स्थित गायत्री मेमोरियल स्कूल के प्रांगण मे प्रारम्भ हुआ।योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिलनारायण पाण्डेय के द्वारा सूर्य

नमस्कार,प्राणायाम,अनुलोम-विलोम,कपालभाति,भ्रस्तिका एवं अन्य योगासन कराए गए।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता विनय सिंह ‘हिटलर’,विनोद पाण्डेय,जिला मंत्री पंकज तिवारी पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश राय,पूर्व मण्डल अध्यक्ष धनंजय सरोज,द्वय मण्डल महामंत्री अनिल पाण्डेय मनोज पटेल,उपाध्यक्ष विजय पटेल,अपरबल सिंह,अरुणेद्र सिंह अरविंद कुमार,जय कुशवाहा,मंत्री अरुण तिवारी,पंकज मौर्या,आशीष कुमार,कोषाध्यक्ष अंशुमान सिंह,प्रमोद पाण्डेय,बिहारी पटेल रजनीश तिवारी गगन चौबे,वीरेंद्र गुप्ता,शक्ति केंद्र संयोजक शुभम सिंह,श्याम सुन्दर गुप्ता, शिव बालक पटेल,दीपक उपाध्याय,प्रधान गण राकेश मिश्रा,राजनारायण पटेल,भगत यादव,संजीव सिंह,गोविन्द गिरी,चन्दन पाल,उत्सव सिंह,अमित पाण्डेय सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों,शिक्षकों की सहभागिता रही।

सभी लोगों ने जीवन में नियमित योग करने का संकल्प लिया।बंदेमातरम,हर हर महादेव के उद्घोष के साथ योगा कार्यक्रम का सत्र समापन हुआ।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp