शुभम शर्मा

राजातालाब/-काशी में आयोजित होने वाली “मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25 वीं बैठक” के लिए वाराणसी आए केंद्रीय गृह मंत्री

अमित शाह का लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।

यहां से अमित शाह का काफिला कालभैव मंदिर पहुंचा जहां उन्होंने बाबा का दर्शन पूजन किया तो लोगों ने यहां भी हर हर महादेव का उद्घोष कर गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया।

यहां से अमित शाह का काफिला सीधे होटल ताज गैंगेज पहुंचा जहां बैठक की तैयारी हो चुकी थी। इस दौरान मुख्यमंत्री साथ साथ दिखे।

