spot_img
42.4 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026

Buy now

spot_img

भास्करा तालाब में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव क्षेत्र में फैली सनसनी जांच में जुटी पुलिस

एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर चौकी अंतर्गत केशरीपुर स्थित भास्करा तालाब में मंगलवार को उतराए शव को देख सनसनी फैल गई।देखते ही देखते तालाब पर भीड़ जमा हो गई घटना की जानकारी तब हुई,जब सुबह तालाब के पास खेल मैदान में लोग टहलने पहुंचे।सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल कर आस पास के लोगों से शिनाख्त करानी चाही,लेकिन पहचान नहीं हो सकी।जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई।शव को जब बाहर निकाला गया तो उसकी दोनों आँखें नहीं थी व उसका पैंट घुटने से नीचे था व पीला रंग का पूरी बांह का शर्ट व काला रंग का पैंट पहना हुआ था।

उसके एक हाथ पर मां तो दूसरे हाथ पर श्री धन जैसा अंग्रेजी में कुछ लिखा हुआ था। कुछ लोगों का मानना था कि कही से मारकर लाकर तालाब में फेंक गए हैं,तो कुछ लोगों का मानना था कि शौच के बाद पानी छूने आया होगा और तालाब गिर गया होगा जिससे तालाब (वाराणसी) में मौजूद मछलियों ने आंखे खा ली होंगी।

वहीं बात करें इस तालाब की तो अब तक इसमें सैकड़ों घटनाएं घटित हो चुकी हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि अब यह तालाब खूनी तालाब बन चुका है।प्रत्येक वर्ष छठ पूजा और सावन के मेले में उतराया हुआ शव मिलता ही है लेकिन साल में दो चार और घटनाएं (वाराणसी) देखने सुनने को मिल ही जाता है।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp