एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-हरहुआ स्थित सातो महुआ मण्डल कार्यालय पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा’अजय’ के नेतृत्व में कांग्रेस की इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लागू कर 25जून को संविधान हत्या को जन जन तक पहुंचाने के लिए बैठक किया।बैठक में आशुतोष मिश्र मण्डल अध्यक्ष हरहुआ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल के विभिन्न दुष्प्रभावों पर जानकारी देते हुए आपातकाल में स्वतंत्र नागरिकों के मूल अधिकारों का न केवल हनन किया गया अपितु उक्त समय संपूर्ण देशवासी गुलामी से भी बदतर स्थिति में थे।सरकार ने कानून हाथ में लेकर निरपराध लोगों को जेल में बंद कर अपमानित किया।

जबरन दबाव देकर नसबंदी करवाया।हृदय विदारक घटनाओं को समाचार पत्रों में छपने भी नहीं दिया।जो संविधान की हत्या कर देश की जनता को गुलाम बना दिया था।कांग्रेस के कृत्यों की भर्त्सना की।बैठक को मण्डल उपाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह,अपरबल सिंह,व्यापार मंडल हरहुआ महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता,महामंत्री अनिल पांडेय,मनोज पटेल,मंत्री श्रीमती सपना कुमारी,अनिल विश्वकर्मा,आशीष कुमार,अरुण तिवारी,सुश्री पूजा सेठ,श्रीमती सोनाक्षी पांडेय कोषाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने अपना विचार व्यक्त करते हुए संविधान हत्या करने का कांग्रेश के ऊपर आरोप लगाया।कांग्रेस की संविधान विरोधी कार्यो को जन जन तक कार्यकर्ता पहुंचाने का कार्य करेंगे।

