एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देशानुसार ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर बिजली विभाग ने मरूई गांव जक्खिनी पचाई फीडरमें विद्युत चोरी रोकने एवं लाइन लॉस को कम करने के लिए गहन कांबिंग अभियान चलाया जिसमें सात उपभोक्ताओं के परिसर पर विद्युत चोरी पाए जाने

पर एफआईआर कराए गया एवं 22.50 लाख बकाए पर 35कनेक्शन काटे गए व 15 लोगों का 27केवी भार वृद्धि किया गया।इस अभियान में अधिशाषी अभियंता समेत एसडीओ जेई राजातालाब,रोहनिया,आराजी लाइन विजिलेंस टीम एवं मीटर विभाग के कर्मचारी सहितअन्य कर्मचारी रहे मौजूद।

करीब 5.60 लाख की हुई बकाया वसूली और 22.50 लाख बकाए पर करीब 35 घरों की काटी गयी बिजली,सात उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गये।बिजली विभाग के अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप।आगे भी प्रतिदिन मॉर्निंग रेड एवं मेगा ड्राइव अभियान चलाकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर शिकंजा कसा जाएगा उपभोक्ताओं से अपील है कि विच्छेदन तिथि के अंदर अपना बकाया बिजली बिल जमा करवाए एवं बिजली चोरी न करे।

आगे भी अभियान लगातार चलता रहेगा एवं खंड में 1 सप्ताह में चयनित 1 फीडर पर चेकिंग पूर्ण कराकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।दस हजार रुपए से अधिक बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन कर शिकंजा कसा जाएगा एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काटकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

इसके अतिरिक्त बड़े स्तर पर उपभोक्ताओं के बिल भी ठीक किए जा रहे है जून में लगभग 1100 उपभोक्ताओं के बिल ठीक किए गए है एवं गलत बिल बनाने वाले मीटर रीडरों पर कार्यवाही की जाएगी सभी उपभोक्ताओं को सही बिल एवं समय पर बिल देने हेतु दृढ़संकल्पित होकर प्रयास किए जा रहे हैं।

