एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने शुक्रवार देर शाम एक चौकी प्रभारी समेत तीन उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।इसी क्रम में थाना रोहनिया पर तैनात उप निरीक्षक रामकुमार पांडेय को चौकी प्रभारी भदवर बनाया गया है,चौकी प्रभारी भदवर रहे सुमित पांडेय को थाना लोहता पर पुनः तैनाती दी गयी है,थाना लोहता के अकेलवा चौकी पर सुमित पांडेय चौकी प्रभारी का कार्यभार संभाल चूके है,तत्कालीन चौकी प्रभारी भदवर श्री पांडेय का कार्यकाल सराहनीय रहा।थाना लोहता पर तैनात उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी गंगापुर बनाया गया है।पीआरओ पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन रहे उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह को चौकी प्रभारी लालपुर की कमान सौंपी गयी है।

