एस के श्रीवास्तव विकास*
*वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बेटियों के सशक्तिकरण और डिजिटल भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया।पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय सेवापुरी में छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए ताकि वे तकनीकी शिक्षा से सुसज्जित होकर भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष प्रधान संघ श्री राकेश कुमार सिंह ने छात्राओं को अपने करकमलों से स्मार्टफोन सौंपे।उन्होंने कहा कि यह स्मार्टफोन सिर्फ एक उपकरण नहीं,बल्कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत बुनियाद है।

यह कदम ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘बेटी पढ़ाओ,बेटी बढ़ाओ’ जैसे अभियानों को नई दिशा देने का कार्य करेगा।विद्यालय प्रांगण में सोमवार को यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुधा पांडे,नोडल अधिकारी प्रोफेसर रामकृष्ण,संचालक प्रोफेसर कमलेश कुमार वर्मा,आयोजक मंडल से प्रोफेसर सत्यनारायण वर्मा,डॉ सर्वेश कुमार सिंह,डॉ कमलेश कुमार सिंह,डॉ सौरभ सिंह,डॉ प्रिया मिश्रा,श्री रवि शंकर सिंह,श्री राम नारायण विश्वकर्मा,श्री दयाराम यादव,पर्यवेक्षक श्री गिरीश मिश्रा,संयुक्त खंड विकास अधिकारी सेवापुरी श्री मनोज मल्होत्रा,उप अभियंता सेवापुरी सहित कई सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कुल 172 छात्राओं को मुख्यमंत्री जी की योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन प्रदान किए गए,जिनमें से 162 छात्राएं उपस्थित रहीं।अब तक महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग एक हजार छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं।

छात्राओं और अभिभावकों ने इस सराहनीय पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रयास बेटियों के स्वावलंबन और डिजिटल सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करेगा।*

