एस के श्रीवास्तव विकास
*वाराणसी/-हरहुआ ब्लाक के परिषदीय स्कूलों के एक जुलाई की तैयारी को लेकर 125 सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न विद्यालयों के प्रांगण समेत सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई का किया।

एडीओ पंचायत हरहुआ रवि सिंह के अनुसार हरहुआ ब्लाक में संचालित 87 प्राथमिक विद्यालय,बीस कम्पोजिट व बीस पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में एक जुलाई से बच्चों के पठन पाठन को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाकर विद्यालयों के प्रांगण,सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई का कार्य कराया जो नियमित रूप से विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई करेंगे।*

