spot_img
31.5 C
Varanasi
Thursday, May 14, 2026

Buy now

spot_img

जल जीवन मिशन के पूर्ण परियोजनाओं का गठित टीम ने किया जांच मिली खामियां

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ द्वारा स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के सात ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण परियोजनाओं की जांच हेतु जिले स्तर पर टीम गठित किया था।सोमवार को गठित टीम ने 14 बिंदुओं पर जांच किया जिसमें हर ग्राम पंचायत में खामियां मिली।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वाराणसी बेनीपुर ग्राम पंचायत में एडीओ पंचायत रवि सिंह,एल एंड टी के राहुल सिंह व सचिव अभिलाष कुमार के साथ ग्राम प्रधान रामबचन पाल को लेकर गाँव का स्थलीय जांचकर ग्रामीणों से जानकारी ली।तीन जगहों पर जल दबाव,पाइप में गंदगी और चोक की समस्या सहित 35 परिवारों को पानी नहीं मिल रहा,मुर्दहा बाजार में 120 मीटर पाइप लाइन नहीं डाली गई,पंचायत भवन के पास पाइप लाइन ठीक नहीं रही,राजभर,दलित,यादव,कुम्हार,गोंड,नट व कोहार बस्ती में पानी नहीं पहुंच रहा,तीन खोदी गई सड़कों को ठीक नहीं कराया गया वहीं कुल 167 कनेक्शन दिए गए जिनको पानी का प्रेशर नहीं मिल रहा है।25 परिवार अभी कनेक्शन से वंचित हैं जैसी खामियां मिली।वही ब्लाक क्षेत्र के बहोरीपुर में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी,गोसाईपुर में रोहित सिंह वरिष्ठ प्राविधिक सहायक,कोइरान में एडीओ आई एसबी हरहुआ बेरवा में एडीओ एस के,प्रतापपट्टी व गड़वा खास में जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ अमितेश श्रीवास्तव,जेई एमआई सहित एल एंड टी के जगदीश व सुचित कुमार ने चेकलिस्ट के द्वारा सत्यापन जांच किया।हर ईकाई में खामियां मिली।जांच अधिकारी मय चेकलिस्ट शाम पाँच बजे तक सीडीओ कार्यालय में जमा किया जिस पर सीडीओ द्वारा कार्यवाही कार्यदायी संस्था के ऊपर किया जाएगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp