रिपोर्ट:एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा अपहृतों,गुमशुदा बालक व बालिकाओं के सकुशल बरामदगी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सर्वडन टी,अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आनलाइन जनशिकायत से प्राप्त प्रार्थना पत्र की जांच व आवेदक से वार्ता के क्रम में ज्ञात हुआ कि आवेदक की पत्नी जो घर पर किसी को बिना कुछ बताये गुस्से में घर से बीते 13 मई 2025 को चली गयी जिसके सम्बन्ध में राजगढ़ मिर्जापुर में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी तथा जानकारी करने पर पता चला कि आवेदक की पत्नी वाराणसी में रह रही है जिसके सम्बन्ध में आईजीआरएस प्रार्थना पत्र दिया गया था जांच के क्रम में आवेदक की पत्नी को सर्विलांस सेल की मदद से चौकाघाट से बरामद करते हुए गुमशुदा महिला को उसके पति को सुपुर्द किया गया।गुमशुदा महिला के मिलने पर उसके पति व पूरे परिवार में खुशी का माहौल है तथा कमिश्ररेट वाराणसी पुलिस को धन्यवाद देते हुए त्वरित कार्यवाही व वाराणसी पुलिस की कार्य प्रणाली की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे है।बरामद करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दया शंकर सिंह,महिला उप निरीक्षक निहारिका साहू चौकी प्रभारी कबीर चौरा,उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी सप्तसागर,उप निरीक्षक नारायण जी यादव शामिल रहे।

