spot_img
14.3 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_img

अलका हत्याकांड:पीएम के बाद शव लेकर परिजनों ने प्रयागराज हाईवे पर रख किया तीन घण्टे सड़क जाम डीआईजी के आश्वासन पर माने परिजन शव का किये अंतिम संस्कार घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुँचे पुलिस आयुक्त

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव स्थित विधान बसेरा ढाबे में बुधवार को एमएससी की छात्रा अलका बिंद 22 वर्ष की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी।गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।शव मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा।

पीड़िता के परिजनों संग सैकड़ों ग्रामीणों ने मेहंदीगंज के पास नेशनल हाईवे पर छात्रा का शव रखकर चक्का जाम कर दिया।इस दौरान दोनों तरफ यातायात पूरी तरह ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गई।पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।सूचना के बाद एडिशनल सीपी शिव हरि मीणा घटना स्थल पर पहुंचे,उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर लगभग तीन घंटो बाद जाम समाप्त कराया।

जाम समाप्त होने के बाद परिजन छात्रा का शव लेकर अदलपुरा स्थित शवदाह स्थल पहुँच अंतिम संस्कार कर दिए।घटना में शामिल छात्रा के साथी का 24 घंटे बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है।पुलिस के अनुसार छात्रा अपने जिस साथी के साथ यहां आई थी।

घटना के बाद वो लापता हैं।पुलिस ने ढाबे के संचालक से इस संबंध में बुधवार को ही सभी जानकारी एकत्रित कर ली थी।बताया जाता है कि छात्रा व उसका साथी बिना किसी आईडी प्रूफ के ही ढाबे पर ठहरे थे,जिससे फरार उसके साथी का पता लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।गुरुवार दोपहर में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने विधान ढाबे पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।बता दें कि बुधवार को रूपापुर में नेशनल हाईवे किनारे एक ढाबे के कमरे में छात्रा अलका बिंद का शव बेड पर पड़ा मिला।उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था।छात्रा मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव की रहने वाली थी और एमएससी की पढ़ाई कर रही थी।पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया गया और विरोध करने पर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

वही पुलिस ने मृतका के पिता चंद्रशेखर बिंद की तहरीर पर विधान बसेरा ढाबा के मालिक प्रगट नारायण सिंह,ढाबा मैनेजर विकास समेत एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो वे फिर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।वही इस बाबत भाजपा एमएलसी धर्मेद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है,पुलिस अपना काम कर रही है।छात्रा के परिजनों के साथ न्याय होगा।दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।सरकार मृतका के परिजनों के साथ खड़ी है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp