spot_img
34 C
Varanasi
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

spot_img

गंगा के मीर घाट पर एनडीआरएफ ने बचाई मासूम की जान,परिजन बोले थैंक्यू एनडीआरएफ टीम

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-गंगा की पावन धाराओं पर सुरक्षा का प्रहरी बनकर तैनात ग्यारहवीं वाहिनी,एनडीआरएफ की टीम,उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन में वाराणसी के विभिन्न घाटों पर नियमित रूप से पिकेट ड्यूटी एवं जलगश्ती के माध्यम से जनसुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कटिबद्ध है।इसी क्रम में शुक्रवार को मीर घाट पर तैनात टीम ने साहस और सतर्कता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।प्रातः स्नान करते समय आयु कुमार नामक एक 7 वर्षीय बालक,निवासी राजीपुरम,लखनऊ (उत्तर प्रदेश),अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।घटना को देख पिकेट ड्यूटी पर तैनात एनडीआरएफ के सतर्क एवं प्रशिक्षित जवानों ने पलभर की देरी किए बिना त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह केवल एक जीवन की रक्षा नहीं थी,बल्कि मानवता,सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की एक मिसाल थी।ग्यारहवीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम गंगा घाटों पर चौबीसों घंटे सतर्कता,अनुशासन और समर्पण के साथ तैनात रहती है,जो हर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सदैव तत्पर और सक्षम है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp