विशाल कुमार गुप्ता

राजातालाब/-आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम रमसीपुर चौकी मातलदेई थाना राजातालाब जनपद वाराणसी में ताजिया रखने के स्थलों और जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण चौकी प्रभारी मातलदेई श्री साकेत पटेल द्वारा स्वयं किया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर ताजिया समितियों के सदस्यों व ग्रामवासियों से बातचीत की और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।श्री साकेत पटेल ने जुलूस मार्ग पर साफ-सफाई,विद्युत व्यवस्था,रास्तों की स्थिति और संभावित अवरोधों का जायज़ा लिया।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।चौकी प्रभारी ने सभी समुदायों से आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जुलूस निश्चित मार्ग और समय के अनुसार ही निकाला जाए तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित नियमों के तहत किया जाए।ग्रामवासियों ने भी प्रशासन को आश्वासन दिया कि मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और अनुशासित रूप से मनाया जाएगा और वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।

