एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के वर्तमान संयुक्त सचिव प्रशासन मंत्री राजकुमार यादव एडवोकेट के द्वारा सोमवार को बार में तहसीलदार न्यायिक कोर्ट में तैनात अधिकारी महेश प्रसाद सिंह के खिलाफ प्रस्ताव दिया।प्रस्ताव देने का कारण यह था कि संयुक्त सचिव प्रशासन मंत्री राजकुमार यादव एडवोकेट के किसी क्लाइंट का रेस्टोरेशन की पत्रावली मुकदमा शोभनाथ बनाम शीतला मौजा काजीचक परगना कसवार सरकारी तहसील राजातालाब वाराणसी लगभग दो महीने पहले तहसीलदार न्यायिक के कोर्ट में आदेश हेतु सुरक्षित किया गया है।

राजकुमार का आरोप है कि उस केश में फैसला देने के एवज में उप जिलाधिकारी न्यायिक ने ₹200000 मांग की।दूसरी ओर एसडीएम राजातालाब के खिलाफ भी अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह के द्वारा और संसदीय भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया गया था दोनों मामलों को लेकर हफ्ते भर से अधिवक्ता हड़ताल पर है।

हड़ताल के चलते तहसील क्षेत्र में कोई काम नहीं हो पा रहा है।उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिंह का कहना है कि वह जनता के द्वार पर न्यायालय लगाएंगे और त्वरित न्याय करेंगे।

धरना प्रदर्शन में दी तहसील एसोसिएशन राजातालाब के वर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह पटेल एडवोकेट, महामंत्री अमित कुमार सिंह पटेल एडवोकेट, संयुक्त सचिव प्रशासन मंत्री राजकुमार यादव एडवोकेट, एवं तहसील राजातालाब के पूर्व अध्यक्ष सर्वजीत भारद्वाज एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा एडवोकेट जी, पूर्व अध्यक्ष राम जी सिंह पटेल एडवोकेट, पूर्व महामंत्री नंदकिशोर सिंह पटेल एडवोकेट, पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश पांडे एडवोकेट जी, वरिष्ठ जगदीश प्रसाद एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार यादव एडवोकेट आदि अधिवक्ता भाई उपस्थित रहे

