spot_img
25.2 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_img

ईमानदारी की मिशाल:चौकी प्रभारी साकेत पटेल ने खोया हुआ मोबाइल खोजकर लौटाया जनता में प्रशंसा की लहर

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आमतौर पर पुलिस की छवि सख्त कानून व्यवस्था तक ही सीमित मानी जाती है,लेकिन चौकी मातलदेई (थाना राजातालाब) के चौकी प्रभारी साकेत पटेल ने एक मिसाल कायम करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि पुलिस न केवल सुरक्षा करती है,बल्कि जरूरत के समय आम नागरिकों की मदद के लिए भी तत्पर रहती है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नितिन सिंह नामक एक युवक का मोबाइल फोन हाल ही मे कहीं रास्ते में गिर गया था।फोन में व्यक्तिगत जानकारी और जरूरी दस्तावेज थे,जिससे वह बेहद परेशान थे।उन्होंने तुरंत चौकी मातलदेई पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई।शिकायत मिलने के बाद चौकी प्रभारी साकेत पटेल ने मामले को गंभीरता से लिया और अपनी टीम के साथ मिलकर तकनीकी सहायता क्षेत्रीय जानकारी और निगरानी कैमरों के माध्यम से मोबाइल की खोज शुरू की।

कुछ ही घंटों के भीतर मोबाइल को खोज निकाला गया और उसे सही-सलामत नितिन सिंह को सौंप दिया गया।मोबाइल वापसी के बाद भावुक होते हुए नितिन सिंह ने कहा,”मैंने उम्मीद नहीं की थी कि मुझे मेरा फोन वापस मिल जाएगा,लेकिन साकेत सर और उनकी टीम ने जो तत्परता दिखाई,उसने मेरे मन में पुलिस के प्रति सम्मान और विश्वास दोनों को बढ़ा दिया है।”स्थानीय नागरिकों ने भी चौकी प्रभारी साकेत पटेल की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा हैं।ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का यह उदाहरण न केवल पुलिस विभाग की छवि को सशक्त बनाता है,बल्कि जनमानस के विश्वास को भी नई ऊर्जा देता है।इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब पुलिस अपने कर्तव्यों के साथ संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण को भी साथ लेकर चलती है,तो समाज में सकारात्मक बदलाव निश्चित है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp