spot_img
37.1 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026

Buy now

spot_img

जिलाधिकारी द्वारा वारिस प्रमाण पत्र पर रोक लगाए जाने के संदर्भ में अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष को दिया पत्रक

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सोमवार को अधिवक्ता रवि प्रकाश श्रीवास्तव पूर्व जॉइंट सेक्रेटरी दी बनारस बार एसोसिएशन ने दी बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश तिवारी को पत्र देते हुए कहा कि विगत कई दिनों से जिला अधिकारी कार्यालय में वारिस प्रमाण पत्र का प्रार्थना पत्र नहीं लिया जा रहा है।वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय ने मौखिक आदेश देकर वारिस प्रमाण पत्र बनाए जाने पर रोक लगाई है,जबकि अधिवक्ताओं का कहना है कि वारिस प्रमाण पत्र राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज करने न्यायालय में सकसेशन करने व नगर निगम में नामांतरण के वक्त अति महत्वपूर्ण का कागजात के रूप में उपयोग किया जाता है।ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी द्वारा मौखिक आदेश देकर वारिस प्रमाण पत्र बनाए जाने पर लगाई गई रोक विधि और न्याय के सिद्धांत की विपरीत है।जिसके लिए बनारस द्वारा अध्यक्ष व महामंत्री को अधिवक्ताओं ने पत्र दिया है।बनारस बार अध्यक्ष सतीश तिवारी व महामंत्री शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि उक्त पत्र के माध्यम से यह बात संज्ञान में आई है जो कि आम अधिवक्ताओं और आम जनमानस के हित से जुड़ी हुई है इस संदर्भ में बार का प्रतिनिधिमंडल अधिवक्ताओं के साथ जिलाधिकारी महोदय से वार्ता करेगा और वारिस प्रमाण पत्र बनाए जाने की व्यवस्था को पुनः सुचारू रूप से लागू कराया जाएगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp