spot_img
37.1 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026

Buy now

spot_img

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आवासीय आधारभूत विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे सत्र का समापन

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मां का पहला गाढ़ा दूध शिशुओं के जीवन में टीकाकरण का काम करता है।जन्म के एक घंटे के भीतर शिशुओं को स्तनपान अवश्य कराना चाहिए।उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में एक जुलाई से चल रहे आंगनबाड़ी सहायिका से आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर प्रतिचयनित आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सात दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।प्रशिक्षण सत्र के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्बोधित करते हुए बाल विकास परियोजनाधिकारी दिलीप केशरी ने कहा कि सात दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्राप्त जानकारी के माध्यम से अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लेकर यहां से जाएं सभी आंगनबाड़ी इसी क्रम में बाल विकास परियोजनाधिकारी आशीष कुमार वर्मा ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने-अपने केन्द्रों पर बाल मैत्री स्वच्छता सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें जिसके अन्तर्गत साबुन से हांथ घुलने के लिए SUMAN-K विधि का प्रयोग करने को बताया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के सात दिवसों में मास्टर ट्रेनर पुष्पा सिंह,राधेश्याम यादव द्वारा प्रशिक्षुओं को आईसीडीएस विभाग का परिचय,लाभार्थियों को दी जाने वाली सेवाओं,आंगनबाड़ी की भूमिका,पोषण का महत्व,पोषक तत्वों के प्रकार,जीवन के सुनहरे एक हजार दिन,गर्भावस्था के दौरान मातृ पोषण,अनुपूरक पुष्टाहार,प्रधानमंत्री वंदना योजना,वृद्धि निगरानी,पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन,डेली ट्रैकिंग,बाल मैत्री,स्वच्छता सुविधाओं का मानक आदि के बारे में जानकारी दी गई और विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम बाल विकास परियोजना नगर क्षेत्र से प्रतिचयनित 26 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित किया गया।समापन अवसर पर सत्र प्रभारी संजय कुमार द्वारा सभी प्रशिक्षुओं एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर सुरेश तिवारी,नीरज कुमार,अजीत कुमार,शशिकला पाण्डेय,मुनमुन दत्ता,विमला रानी,दुर्गा देवी,अनीता देवी,चन्दा अग्रहरी,लक्ष्मीना देवी,पूनम देवी,दीप्ति चौरसिया,शोभा सिंह,सुरैया आजमी,सुनीता भारती,शशि रघुवंशी,पिंकी देवी,संध्या यादव,नीरा,बेबी,सुधा,विभा आदि की उपस्थिति रही।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp