spot_img
37.1 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026

Buy now

spot_img

विवाहिता के तहरीर पर राजातालाब पुलिस ने पति सहित पाँच ससुरालियों के खिलाफ दर्ज किया शारिरिक व मानसिक उत्पीड़न सहित अन्य मुकदमा जाँच पड़ताल में जुटी राजातालाब पुलिस

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र बीरभानपुर (ओदार) गाँव के रहने वाले लालता प्रसाद के पुत्री पूनम की शादी बीते 9 मई 2023 को सारनाथ थाना क्षेत्र के ब्यासपुर छाही निवासी मंगरु के पुत्र राजू से हिन्दू रीति रिवाज के तहत सम्पन्न हुआ था,शादी के बाद विवाहिता पूनम छह माह तक ससुराल रही है उसके बाद ससुरालियों द्वारा विवाहिता को शारिरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के साथ मारपीट अपमानित करने का कार्य किया जाने लगा जिससे क्षुब्ध होकर विवाहिता अपने मायके बीरभानपुर (ओदार) आ गयी और तब से आज तक मायके में रह रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता पूनम ने पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल को तहरीर देकर पति सहित ससुराल के पाँच लोगो के खिलाफ कार्यवाही की माँग की और बताया कि जब से वह मायके में रह रही है तब से आज तक ना तो पति और ना ही ससुराल के लोगो द्वारा हमारी हाल खबर ली गयी हमारे पास एक बच्चा भी है।

जिसका स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त वाराणसी ने राजातालाब पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने का आदेश दिया।

पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद राजातालाब पुलिस ने विवाहिता के तहरीर के आधार पर पति राजू,ससुर मंगरु,सास सूखा,देवर काजू व ननद सोनी के खिलाफ शारिरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के साथ मारपीट अपमानित करने के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp