spot_img
37.1 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026

Buy now

spot_img

शिवरामपुर ग्राम समूह पेयजल नही सुधर रही पानी आपूर्ति की ब्यवस्था

दो जगह पाइप फटने से पांच दिनों से सैकड़ो परिवारों में पानी आपूर्ति ठप मचा हा हाकार

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ विकास खंड के शिवरामपुर जल निगम इकाई से पानी की आपूर्ति की ब्यवस्था नही सुधर रही हैदो जगहों से पाइप फटने से सैकड़ो परिवारों में पांच दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है।जिससे पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।शिवरामपुर ग्राम समूह पेयजल योजना से आयर,शिवरामपुर,अहिरौली,औरा में पानी की आपूर्ति होती है।पानी टंकी से पश्चिम कीओर जाने वाली पाइप लाइन में दो जगह लीकेज हो गया है।जिससे बाजार में एक व्यक्ति के भूधरा में पानी जाने लगा तो पानी की आपूर्ति बंद कर दिया गया।अब शिवरामपुर के बनबासी,कुम्हार,हरिजन बस्ती के अलावा अहिरौली एवं आयर बाजार में पानी नही आ रहा है।आयर बाजार के वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पानी बिना बड़ी समस्या हो गयी है।न नहाने को और न ही पीने को मिल रहा।बड़ी मसक्कत से किसी तरह दूर से पानी लाकर काम चलाया जा रहा है।शिवरामपुर निवासी पृथ्वी राज जन शक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष रामचंदर चौहान ने बताया कि दो साल से ट्यूबवेल में स्टार्टर,ग्रिप,पैनल सब कुछ जल चुका था।धरना प्रदर्शन के बाद एक सपताह पहले स्टार्टर वगैरह लगाया गया।मोटर तो चालू हुआ लेकिन पाइप फटने से सप्लाई बंद हो गयी है।जिससे लोगो को पानी नही मिल रहा है।बेचू चौहान,मनोज गोंड,सुग्गा प्रजापति,हंसराज चौहान,डिंगुर,मगरू प्रजापति,प्रकाश,मराथु आदि लोगो ने कहा कि पानी बिना बहुत बुरा हाल है। पांनी आपूर्ति की ब्यवस्था नही सुधर रही है।जेई अजय यादव से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने अवगत कराया कि दो दिनों में ठीक करा दिया जाएगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp