एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह व प्रभारी निरीक्षक राजातालाब अजीत कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय में कर रहे नियमित जनसुनवाई लोगों की समस्या का कर रहे निस्तारण।दोनों प्रभारी निरीक्षको ने चौकी प्रभारी सहित दिवसाधिकारी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्या को गंभीरता से लेकर उसका निस्तारण करें।जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को लेकर दोनों प्रभारी निरीक्षक ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई किया,अलग अलग गाँवो से आने वाले लोगों की समस्याओं को सुना।

कुछ मामलों में संबंधित को आदेशित कर तत्काल कार्यवाही करने को कहा।सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।कहा कि थाने पर किसी भी फरियादी के आने पर उसकी बातों को सुना जाए और तत्काल प्रार्थना पत्र लेकर उसे पर उचित कार्यवाही की जाए।लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं होने या कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों की जवाबदेही होगी।

