गाज़ीपुर
गाज़ीपुर। त्रिकालदर्शी अंतर्यामी श्री शिवपूजन बाबा के दिव्य लोक आश्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट अवनीश सिंह अपने जन्मदिवस के अवसर पर पहुँचे। उन्होंने बाबा के चरणों में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में प्राचीन काल से प्रतिष्ठित देवताओं और देवियों का पूजन-अर्चन किया तथा मां गंगा का भी दर्शन कर जलाभिषेक किया।
अपने स्वजन और मित्रगणों के साथ उपस्थित होकर अवनीश सिंह ने अपने जीवन की खुशहाली और परिवार की मंगलकामना की।
इस अवसर पर प्रबुद्ध भारत न्यूज़ नेटवर्क ने भी चार्टर्ड अकाउंटेंट अवनीश सिंह के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
यह रिपोर्ट प्रबुद्ध भारत न्यूज़ नेटवर्क के संपादकीय मंडल की सदस्या अंजना सिंह की ओर से प्रस्तुत की गई है, जो स्वयं अवनीश सिंह की धर्मपत्नी भी हैं।

