प्रबुद्ध भारत न्यूज़ नेटवर्क
दिनांक: 30 जुलाई 2025
स्थान: न्यूज़ निवास, बिहार
प्रबुद्ध भारत न्यूज़ नेटवर्क के बिहार हेड पंकज कुमार गुप्ता के न्यूज़ निवास पर आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को त्रिकालदर्शी अंतर्यामी प्रभु श्री शिवपूजन बाबा का शुभ आगमन हुआ। बाबा के दर्शन के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं सहित उनके अनेक भक्त उपस्थित रहे।
इस पावन अवसर पर श्री पंकज कुमार गुप्ता अपने परिवार एवं स्वजनों सहित विशेष पूजा-अर्चना, नारियल अर्पण, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया। प्रभु श्री शिवपूजन बाबा की उपस्थिति में सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय और दिव्य ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।
इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के वरिष्ठ सेवादार श्री सुनील पांडे जी और प्रयाग जी उपस्थित रहे। साथ ही ट्रस्ट के ट्रस्टी सचिव श्री राजेश चौबे जी एवं परम श्रद्धेय गोरख सिंह जी (जिन्हें बाबा स्नेहपूर्वक “गोसाईं बाबा” कहकर पुकारते हैं) की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
प्रभु श्री शिवपूजन बाबा ने अपने दिव्य वचनों और आशीर्वाद से सभी श्रद्धालुओं को कृतार्थ किया।
सुबह पुण्य दर्शन, पूजन एवं आरती के उपरांत बाबा जी ने अगले आध्यात्मिक प्रवास के लिए प्रस्थान किया।
प्रबुद्ध भारत न्यूज़ नेटवर्क परिवार इस पावन अवसर के लिए प्रभु श्री शिवपूजन बाबा का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है।
जय श्री शिवपूजन बाबा!
जय गुलेरी बाबा!

