गाजीपुर, जखनियां (सिखड़ी गेल्हना)
जखनियां क्षेत्र के सिखड़ी गेल्हना गांव ने उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनकर गौरव का अनुभव किया, जब ज्योतिष एवं आधुनिक तकनीक के संगम का प्रतीक एस्ट्रो ट्रुथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ अत्यंत आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूज्य महामंडलेश्वर महंत भवानी नंदन यति महाराज तथा शत्रुध्न दास महाराज (महंत, भुड़कुड़ा मठ) ने रिमोट का बटन दबाकर संस्थान का उद्घाटन किया।
महामंडलेश्वर के गांव में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं स्कूली बच्चों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। आध्यात्मिक ऊर्जा और जनसमर्थन का यह दृश्य क्षेत्र के इतिहास में एक नई पहचान के रूप में दर्ज हो गया।
इस संस्थान की स्थापना सिखड़ी गेल्हना निवासी युवा एवं दूरदर्शी उद्यमी सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा की गई है। उन्होंने ज्योतिष के पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक तकनीकी संसाधनों के साथ जोड़कर एक अभिनव मंच तैयार किया है, जिससे देश-विदेश के लोगों को सटीक, वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित ज्योतिषीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके। अपने संकल्प और समर्पण के बल पर सूर्यकांत त्रिपाठी ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से भी वैश्विक सोच के साथ बड़ा परिवर्तन संभव है।
उद्घाटन उपरांत अतिथियों ने परिसर में स्थापित मां दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर संस्थान की उन्नति एवं जनकल्याण की कामना की। अपने संबोधन में महामंडलेश्वर ने कहा कि “एस्ट्रो ट्रुथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड” जैसे प्रयास भारतीय सनातन परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हैं, जिससे युवाओं को रोजगार, समाज को सही दिशा और संस्कृति को नई ऊर्जा मिलेगी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे दीपक कुमार पाण्डेय (अधिवक्ता, हाईकोर्ट इलाहाबाद) ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि “जब परंपरा और तकनीक का समन्वय होता है, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन की लहर दौड़ती है। यह संस्थान न केवल ज्योतिष के क्षेत्र में बल्कि बौद्धिक एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी मील का पत्थर सिद्ध होगा।” उन्होंने सूर्यकांत त्रिपाठी के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे पूर्वांचल के लिए गौरवपूर्ण पहल बताया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। प्रसिद्ध भोजपुरी गायक अरविंद तिवारी ने अपने सुरों से ऐसा समां बांधा कि श्रोता भावविभोर हो उठे।
इस अवसर पर भाजपा नेता विवेकानंद पांडेय, संस्थापक निमेष पांडेय, राजेश चौबे (सेक्रेटरी, दिव्य लोक आश्रम), पंकज पांडेय, अंजनी पांडेय, सुनील तिवारी, डॉ. रामविलास यादव सहित क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि सूर्यकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में “एस्ट्रो ट्रुथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड” आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा, तथा दीपक कुमार पाण्डेय जैसे विद्वान एवं समाजसेवी व्यक्तित्व का मार्गदर्शन संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
यह उद्घाटन केवल एक संस्थान की शुरुआत नहीं, बल्कि पूर्वांचल में आध्यात्मिक-तकनीकी क्रांति की एक सशक्त पहल है।

