spot_img
23.1 C
Varanasi
Saturday, March 28, 2026

Buy now

spot_img

श्रावण मास में नंदगंज में हुआ शिव पूजन व शिव चर्चा का भव्य आयोजन

लोकगीतों की गूंज और मंगल कामना से गूंज उठा नंदगंज बाजार

प्रेस समाचार | प्रबुद्ध भारत न्यूज़ नेटवर्क
दिनांक: 17 जुलाई 2025


श्रावण मास में नंदगंज में हुआ शिव पूजन व शिव चर्चा का भव्य आयोजन

लोकगीतों की गूंज और मंगल कामना से गूंज उठा नंदगंज बाजार

नंदगंज (गाज़ीपुर)। श्रावण मास की पावन बेला में दिनांक 16 जुलाई 2025 को प्रबुद्ध भारत न्यूज़ नेटवर्क की संपादकीय मंडल की सम्मानित सदस्य श्रीमती अंजना सिंह एवं उनके पति, चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री अवनीश सिंह द्वारा श्रीमती अंजना सिंह के पिता, सेवानिवृत्त वाइस प्रिंसिपल श्री त्रिभुवन नाथ सिंह (शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज) के नंदगंज बाजार स्थित अपने पारिवारिक स्थल पर भगवान शिव का पूजन तथा शिव चर्चा का भव्य आयोजन किया गया।

इस आध्यात्मिक अवसर पर क्षेत्र की अनेक मानिंद एवं श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सम्मिलित हुईं और मंगल गीतों के माध्यम से भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और लोकसंस्कृति का अद्भुत समागम देखने को मिला।

शिव चर्चा के उपरांत उपस्थित श्रद्धालु पुरुषों एवं महिलाओं को भगवान का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में श्रावण मास की महत्ता, अच्छी वर्षा की कामना, जनमानस की सुख-शांति तथा क्षेत्र की समृद्धि हेतु सामूहिक प्रार्थना भी की गई।

यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक सौहार्द का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है, जो सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करता है।


रिपोर्ट: प्रबुद्ध भारत न्यूज़ नेटवर्क | नंदगंज ब्यूरो

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp