एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-घर से बाजार के लिए निकला किशोर गायब मोबाइल बंद गुमशुदगी दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुटी रोहनिया पुलिस।प्राप्त जानकारी के अनुसार अखरी चौकी क्षेत्र के बच्छाव गाँव निवासी राजकुमार मौर्या का 17 वर्षीय पुत्र चंदन मोर्या बीते मंगलवार दोपहर एक बजे बच्छाव घर से बच्छाव बाजार के लिए निकला था लेकिन देर शाम तक घर वापस नही पहुँचा परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन चंदन का कही कोई पता नही चला थक हार गायब चंदन की माँ कुसुम देवी ने रोहनिया पुलिस को तहरीर देकर बेटे के गायब होने की सूचना दी और बताया कि बेटे का मोबाईल दोनो नम्बर बन्द आ रहा है।कुसुम देवी के तहरीर पर रोहनिया पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है,तीन दिन बीतने के बाद भी चंदन का कही कोई सुराग नही मिल सका है।

वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि गुमशुदा चंदन के खोजबीन के लिए पुलिस टीम लगी है जगह जगह जाँच पड़ताल की जा रही है सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है।

