spot_img
28.2 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_img

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शहंशाहपुर में निकाली गयी जागरूकता रैली,मिलान फाउंडेशन के सैकड़ो लोगो ने शिक्षा के प्रति लोगो को किया जागरूक

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत शहंशाहपुर में मिलान फाउंडेशन के तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर निकाली गयी रैली।

इस अवसर पर मिलान फाउंडेशन की पीए काजल प्रजापति व टीम लीडर व शहंशाहपुर की खुशी शर्मा ने अभियान का नेतृत्व करते हुए ग्रामीण महिलाओं को बेटा-बेटी में फर्क नहीं करने और बेटियों को भी बेटों के समान उनकी इच्छा अनुसार क्षेत्र में बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक समय में लड़कियां भी लड़कों के समान प्रत्येक क्षेत्र में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई तथा गांव में जागरूकता रैली निकाली गई।

वही खुशी शर्मा ने बताया की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत निकाली गयी जागरूकता रैली का भव्य शुभारंभ शहंशाहपुर रामलीला मैदान से हुआ और रैली जक्खिनी,सिहोरवा दक्षिणी सहित नरोत्तमपुर होते हुए पुनः शहंशाहपुर रामलीला मैदान पर जाकर सम्पन्न हुआ।

मिलान फाउंडेशन की टीम लीडर खुशी शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” विषय पर संगोष्ठी भी किया,”बेटी बचाओ देश बचाओ” और “बेटी पढ़ेगी तभी आगे बढ़ेगी” जैसे नारे लगाकर लोगों को बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

साथ ही कन्या भ्रूण हत्या रोकने,लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और लैंगिक समानता का सन्देश रैली के माध्यम से फैलाया और शिक्षा के महत्व के बारे में भी लोगो को जागरूक किया।

साथ ही सभी को पढ़ने की सलाह दी,उसके साथ ही पीए काजल प्रजापति, टीम लीडर्स व मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

जागरूकता रैली कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिलान फाउंडेशन की पीए काजल प्रजापति,टीम लीडर खुशी शर्मा,सोनी शर्मा,आशीष,बालमती,नीलम,वैष्णवी पांडेय,रिया,परी,प्राथमिक विद्यालय शहंशाहपुर के छात्र-छात्राएं व पुरूष महिलाएं सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp