एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-न्याय पंचायत भैठौली के समस्त विद्यालयों की तरफ से न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान नामांकन की रैली खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार के नेतृत्व में निकाली गई।नवीन नामांकन के तहत घर घर सम्पर्क कर परिषदीय विद्यालय में बच्चों के नामांकन के लिए जागरूक किया गया।जिसमें मुख्य रूप से नोडल शिक्षक सचिन कुमार सिह,सहायक अध्यापक गुरवट नीरज मिश्रा,ब्लाक महामंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ रामाशंकर यादव,इंचार्ज प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय तेवर कृष्णकुमार पाठक,प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय राजापुर अमरेंद्र विक्रम कुमार,पूर्व एआरपी विकास क्षेत्र हरहुआ अरविंद कुमार सिंह सहित समस्त अध्यापक एवं सैकड़ो बच्चे रैली में शामिल रहे।

