रिपोर्ट:अजय तिवारी

स्थानीय थाने में 21 लोगों के खिलाफ शनिवार को चित्तापुर गांव स्थित एक घर में घुस कर मारपीट और छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।मिर्जामुराद थाने की पुलिस को एक विवाहिता ने बताया कि वह बीते बृहस्पतिवार की देर शाम अपने घर में काम कर रही थी।उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर चित्तापुर का सचिन पटेल, जय सिंह, नंदलाल पटेल, कमलेश, संजय पटेल, अमन पटेल, आकाश पटेल, धर्मेंद्र, बुझारत, चंदन पटेल, सूर्यबली, विक्रम साहनी, गोलू साहनी, रोहित,राजेश पटेल, काजू पटेल, धनी शंकर, तेजू पटेल, आयुष और दो अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए। आरोपियों के हमले में परिवार के दो सदस्यों को गंभीर चोट लगी। बीचबचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की।इस संबंध में मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि वादिनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

