spot_img
22.1 C
Varanasi
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

spot_img

काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता के दूसरे दिन का समापन

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता द्वितीय दिवस में होने वाली निबंध प्रतियोगिता में 18+ वर्ष के 422 प्रतिभागियों ने तथा 18 वर्ष से नीचे के प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में 27 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री प्रेमशंकर पाठक जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी वाराणसी द्वारा किया गया।

जगतपुर इंटर कॉलेज जगतपुर वाराणसी में काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता 2025 का द्वितीय दिवस मंगलवार को श्री शशिकांत श्रीवास्तव खंड शिक्षा अधिकारी आराजीलाइन एवम विपिन चंद्र राय प्रधानाचार्य जगतपुर इंटर कॉलेज के देखरेख में उत्साह और उल्लास के माहौल में सुचिता पूर्वक संपन्न कराई गई।

परीक्षा के उपरांत सभी प्रतिभागियों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम संपन्न कराने में डॉ लक्ष्मी सिंह जगतपुर पीजी कॉलेज एवं डॉक्टर शालिनी सिंह जगतपुर इंटर कॉलेज तथा साथ में परमाविश्वास,शिव वाला,श्वेता सिंह एआरपी तथा नोडल शिक्षण संकुल चंद्रमणि पांडेय

अरविंद सिंह,विवेक यादव,रामकेवल कश्यप,उमानाथ,राजदेव राम,आशीष कुमार तथा अन्य अध्यापकों ने कक्ष निरीक्षक एवं मूल्यांकन का कार्य संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp