spot_img
29.9 C
Varanasi
Sunday, March 29, 2026

Buy now

spot_img

एडिशनल सीपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

*एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-सोमवार को अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह द्वारा यातायात लाइन स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन कर अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी।विदाई समारोह में अपर पुलिस आयुक्त ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को पुष्पमालिका अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह व अन्य उपहार देकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के अनुकरणीय सेवाभाव और योगदान की सराहना करते हुये उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए अपेक्षा की गयी

कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्गदर्शन मिलता रहेगा।इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त लाइन श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों में मुख्य रूप से निरीक्षक शिव प्रताप सिंह,उप निरीक्षक राम अवध आजाद,उप निरीक्षक नन्द बिहारी सिंह,उप निरीक्षक रेडियो हमीदुल्ला सिद्दकी,मुख्य आरक्षी रामधन भारती,मुख्य आरक्षी हेमनारायण राम,लीडिंग फायरमैन चन्द्रमा प्रसाद सिंह,लीडिंग फायरमैन संजय किशोर द्विवेदी,लीडिंग फायरमैन कमल देव तिवारी,लीडिंग फायरमैन खुर्शीद आलम,फालोवर नन्दू शाह,फालोवर श्रीनिवास गौड़,फालोवर कान्ता प्रसाद राजभर शामिल रहे।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp