spot_img
36.8 C
Varanasi
Sunday, March 29, 2026

Buy now

spot_img

दर्दनाक हादसा…सूनी हो गई गोद दंपती के सामने नाै माह की बेटी की मौत महिला की हालत गंभीर

एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई।एंबुलेंस से घायल बच्ची और दंपती को इलाज के लिए भेज दिया गया।यहां डाॅक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव के तमाचाबाद स्थित बुधवार की सुबह करीब नाै बजे वाराणसी की ओर से प्रयागराज जा रहे ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया।बताते चलें कि मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सनोज गौतम (26) अपनी पत्नी अर्चना (23)एवं बेटी ऋषिका (9 माह) के साथ स्कूटी से रिश्तेदारी औराई के लिए जा रहा था।

इसी दाैरान वाराणसी की ओर से आ रही ट्रक प्रयागराज की ओर जाते समय अंडरपास क्रॉस करते ही नेशनल हाईवे के दक्षिण सर्विस मार्ग पर अचानक मोड़ दिया है।हादसे में आगे चल रही स्कूटी में ट्रक के टक्कर मार दिया।स्कूटी सवार तीनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए भेज दिया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने ऋषिका को मृत घोषित कर दिया,जहां अर्चना गौतम की हालत गंभीर बताई गई है।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp