spot_img
25.2 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_img

प्रभारी निरीक्षक राजातालाब व चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब ने जनसहयोग से थाना व चौकी क्षेत्र में लगवाए दर्जन भर सीसीटीवी कैमरे चौकी प्रभारी स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग सराहनीय कार्य की हो रही प्रशंसा

एस के श्रीवास्तव विकास

*वाराणसी/-वाराणसी जिले में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रभारी निरीक्षक राजातालाब अजीत कुमार वर्मा व चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे ने जनसहयोग से थाना व चौकी क्षेत्र में लगवाए बारह सीसीटीवी कैमरे चौकी प्रभारी स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग सराहनीय कार्य की हो रही प्रशंसा।वाराणसी कमिश्नरेट में चोरी,नकबजनी,व्यापारियों,दुकानदारों व सर्राफा व्यवसाईयो के साथ होने वाली घटनाओं की रोकथाम व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सीसीटीवी कैमरे काफी हद तक उपयोगी साबित होते हैं।

जिन बाजारों व प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं,वहां पर काफी हद तक आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण रहता है।बहुत सी आपराधिक घटनाओं के अनावरण में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने पुलिस की काफी मदद की।यही कारण है कि आपराधिक वारदात की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सीसीटीवी कैमरा की अहम भूमिका होती है।ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत राजातालाब पुलिस ने भी सब्जी मंडी ओवरब्रिज के तरफ चार तो कस्बा चौकी राजातालाब के तरफ चार व ओवरब्रिज के नीचे दो-दो यानी कुल बारह सीसीटीवी कैमरे क्षेत्रीय जनता के सहयोग से लगवाकर अपराध व अपराधियों पर कड़ी नजर रखी हुई है।

जिसकी मॉनिटरिंग चौकी प्रभारी रोहित दूबे स्वयं करते रहते है और सुबह-शाम प्रतिदिन प्रभारी निरीक्षक राजातालाब अजीत कुमार वर्मा भी सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग एलईडी स्क्रीन से चौकी कस्बा राजातालाब में बैठकर करते है और वाहन चेकिंग पैदल गस्त रात्रि गस्त भी राजातालाब पुलिस द्वारा निरन्तर किया जाता है।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp