दिनेश पटेल व आशीष सौरव*

*वाराणसी/-प्राथमिक विद्यालय जमुनीपुर हरहुआ वाराणसी में अध्यापकों और छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,जिनमें सीसीटीवी कैमरा तोड़ना,सिगरेट और शराब की बोतलें मिलना और परिसर में शौच कर देना शामिल है।विद्यालय के पास खेलकूद की जमीन नहीं होने से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी असर पड़ता है।

विद्यालय परिसर की सुरक्षा बढ़ाई जाए।अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।विद्यालय के पास खेलकूद की जमीन की व्यवस्था की जाये।अध्यापकों को आवश्यक संसाधन और समर्थन प्रदान किया जाए।नेशनल मीडिया हेल्पलाइन की पहल से विद्यालय की समस्याओं का समाधान निकालने की उम्मीद है।*

