एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया अंतर्गत चौकी अखरी क्षेत्र में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गोवंशों को अवैध रूप से लादकर वध हेतु बिहार ले जा रहे बोलेरो मैक्स पिकप वाहन को पुलिस बल द्वारा करीब दो सौ मीटर आगे डाफी टोल प्लाजा की ओर जाकर रोक लिया गया,जिस पर सात गोवंश निर्दयता पूर्वक लदे हुए थे।

उपरोक्त वाहन के चालक राजन विन्द चक्रपानपुर मिर्जामुराद को गिरफ्तार करते हुए वाहन को आगे का रास्ता दिखाने वाले उसके साथी आदर्श कुमार पासी जनुवाडीह कला फूलपुर प्रयागराज व राजित कुमार पासी मोया हिन्दवानी सरायममरेज प्रयागराज को अर्टिगा गाडी तथा सुनील विन्द अमरा खैरा रोहनिया वाराणसी को अपाचे मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही के बाद रोहनिया पुलिस ने चारो गौ-तस्करों को जेल भेज दिया।गिरफ्तार व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,चौकी प्रभारी अखरी उप निरीक्षक विकास मौर्या,चौकी प्रभारी मोहनसराय उप निरीक्षक धर्मेन्द्र राजपूत,उप निरीक्षक दिनेश सिंह,हेड कांस्टेबल संतोष कुमार,कांस्टेबल रानू कुमार,कांस्टेबल धनन्जय सिंह,कांस्टेबल रामगोविन्द शामिल रहे।

