spot_img
37.1 C
Varanasi
Friday, March 27, 2026

Buy now

spot_img

स्कूल के पहले दिन बच्चों से गुलजार दिखे स्कूलःस्कूलों में तिलक लगाकर फूलों से हुआ बच्चों का स्वागत स्कूल चलो अभियान के लिए निकाली गयी जागरूकता रैली

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जनपद वाराणसी के विकास खंड सेवापुरी व आराजी लाइन में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है।सरकारी और कॉन्वेंट स्कूलों में मंगलवार को बच्चों का विशेष स्वागत किया गया।बीजेपी नेता व ग्राम प्रधान सहित शिक्षकों ने बच्चों के माथे पर टीका लगाया और फूल बरसाए।बच्चों को गुब्बारे और टॉफियां भी दी गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सेवापुरी विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय देईपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा प्रीतम शुक्ला के उपस्थिति में बच्चों को तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा ग्राम पंचायत में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरिता कुमारी शिक्षक संकुल नोडल संतोष कुमार मिश्रा विनोद कुमार सिंह नीरज कुमार शुक्ला आदि लोग कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किये।इसी क्रम में आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बूड़ापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बूड़ापुर में स्कूल चलो अभियान के तहत ग्राम प्रधान संजय यादव ने भी बच्चों को तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा ग्राम पंचायत में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।बूड़ापुर प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान संजय यादव सहित स्टाफ ने बच्चों को तिलक लगाया और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।इसके बाद कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हुई।शैक्षिक सत्र 2025-26 के साथ एक से 15 जुलाई तक पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण चलेगा।इस दौरान शिक्षक और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन बढ़ाएंगे।ग्राम प्रधान बूड़ापुर संजय यादव ने बताया कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां थीं।शिक्षक 16 जून से स्कूल आ रहे थे।बच्चों की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ा दी गई थीं।जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा प्रीतम शुक्ला के अनुसार गर्मी की छुट्टियों के बाद बच्चों में उत्साह देखा गया।विद्यालय में नौनिहालों की चहल-पहल थी।विद्यालय प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए और सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp