रिपोर्ट:एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-लोकबंधु राजनारायण जी के ज्येष्ठ पुत्र व डॉ राममनोहर लोहिया पी जी कालेज भैरवतालाब(वाराणसी) के प्रबंधक सुशील सिंह तोयज एडवोकेट के पिता बाबू राधेमोहन सिंह का लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राधे मोहन सिंह उर्फ कल्लन बाबू पुत्र स्व लोकबंधु राज नारायण सिंह का देहांत शुक्रवार सुबह 3:30 बजे हो गया है,दाह संस्कार हरीशचंद्र घाट पर 8 बजे किया जायेगा।

