एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ क्षेत्र के सातो महुआ काजीसराय स्थित न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस(डॉक्टर्स डे)के अवसर पर केक काटकर चिकित्सक योद्धाओं का सम्मान और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।मुख्य वक्ता न्यूरो सर्जन डॉ विकास नागर ने कहा कि डॉक्टर सेवा की भावना से कार्य कर समाज को स्वस्थ बनाने का दायित्व निभाते हैं।सेवा भाव का दायित्व निभाते हुए देश व समाज को स्वस्थ बनाने हुए मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं।

डॉ अभिषेक पांडेय एमएस आर्थो सर्जन ने कहा कि चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप बनकर सेवा धर्म निभाता है।इनका सम्मान किया जाना गौरव की बात है।संगोष्ठी में मुख्य रूप से एमडी डॉ अनिल कुमार यादव,डॉ यशवंत सिंह,डॉ रणधीर सिंह ,डॉ ए के तिवारी व डॉ एस के मिश्रा व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता ने कहा कि जीवन मे सेवा का दायित्व निभाना हमारा अंतिम दम तक निभाना लक्ष्य है।सेवा का धर्म पुण्य कार्य होता है।हमें चिकित्सकों का सदैव ऋणी रहना चाहिए और चिकित्सक भी इंसानियत के धर्म को निभाये।सभी अस्पताल कर्मियों ने अपने वरिष्ठ चिकित्सकों को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत व सम्मान किया।अस्पताल की ओर से गरीबों में निःशुल्क दवाएं,बिस्कुट,पानी बोतल,फल,लंच पैकेट वितरण किया गया।संचालन संजय शर्मा ने किया।

