spot_img
14.3 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_img

चिकित्सक अपनी सेवा द्वारा लोगों को अपना बनाते है और दूसरों के लिए प्रिय बन जाते है

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-दी हेल्थ सिटी हॉस्पिटल सरायकाजी हरहुआ वाराणसी द्वारा डॉक्टर्स डे पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में पूर्वांचल के प्रख्यात न्यूरोसर्जन एवं दी हेल्थ सिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ राकेश सिंह द्वारा आम जनमानस को रोज मर्रा के जीवन मे ली जाने वाली सावधानियों और स्वास्थ्य जीवन शैली के लिए आवश्यक क्रिया कलापों के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि रोग न हो,इसके लिए उचित आहार,नित्य योग एवं रोग के छोटे छोटे लक्षणों को नजर अंदाज न करने की प्रवृत्ति विकसित करना आवश्यक है।चिकित्सक अपनी सेवा द्वारा लोगों को अपना बनाते दूसरों का प्रिय बन जाता है।दी हेल्थ सिटी हॉस्पिटल अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की प्रक्रिया में प्रत्येक शुक्रवार को नि:शुल्क ओपीडी आयोजित की जाती है

जिनमे निःशुल्क परामर्श एवं जांचो में छूट प्रदान की जाती है।इस अवसर पर डॉ अरुण बी आर (न्यूरोसर्जन),डॉ चंद्रशेखर (चेस्ट फिजिशियन),डॉ पलक खेमका (न्यूरो मनोचिकित्सक) एवं डॉ अनूप मिश्रा (फिजियोथैरेपिस्ट) ने भी अपने विचार रखे।संगोष्ठी का समापन करते हुए संस्थान के निदेशक विनय सिंह एवं बृजेन्द्र सिंह ने सभी वक्ताओं और चिकित्सकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया एवं भरोसा दिलाया कि दी हेल्थ सिटी हॉस्पिटल पूर्वांचल में लगातार अपने उत्कृष्ट सेवाओं से लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाये रखने हेतु तत्पर रहेगा तथा बच्चों,वयस्कों एवं बुजुर्गों में न्यूरो व अन्य किसी भी तरह की समस्या से संबंधित रोगों के इलाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता रहेगा।अस्पताल प्रांगण में रोगियों में फल,बिस्किट,बोतल पानी वितरित किया गया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp