spot_img
25.2 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_img

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक डॉ अवधेश सिंह ने किया योगाभ्यास

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के  एयरपोर्ट ग्राउंड मे 11 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिण्डरा के विधायक डॉ अवधेश सिंह रहे।योग अभ्यास के दौरान  पिंडरा विधायक डाक्टर अवधेश सिंह,उप जिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा,एयरपोर्ट अथॉरिटी डायरेक्टर पुनीत गुप्ता,विडियो पिंडरा विडीयो बड़ागांव,नायब तहसीलदार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे और योगा किया सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन बाबतपुर एयरपोर्ट के एयरपोर्ट ग्राउंड खेल मैदान में किया गया।विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की.उप जिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा और एयरपोर्ट के अथॉरिटी डायरेक्टर पुनीत गुप्ता,विडीयो,पवन सिंह सीआईएसएफ कमांडेंट आदि लोग ने भी योग अभ्यास में भाग लिया।संबोधन में पिण्डरा विधायक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य योग के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 में की थी।इस वर्ष 11वाँ योग दिवस मनाया जा रहा है।जिसका विषय एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग है।जो इस महत्वपूर्ण सत्य को प्रति ध्वनित करता है और योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है जो शारीरिक,मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से समुदाय के लोगों को एक साथ आने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp