spot_img
24.1 C
Varanasi
Sunday, March 29, 2026

Buy now

spot_img

निर्माणाधीन अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास भूमि अधिग्रहण के विरोध में जारी प्रदर्शन के तेरहवें दिन किसानों ने किया शांति भोज

रिपोर्ट:शुभम शर्मा

राजातालाब/-स्वतंत्रता सेनानियों के गांव गंजारी में निर्माणाधीन अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सहित आसपास के कई गाँवों में प्रस्तावित अर्बन टाउनशिप स्पोर्ट्स सिटी व स्टेडियम को जोड़ने वाली सभी सड़कों के फोरलेन चौड़ीकरण के विरोध में किसानों का प्रदर्शन तेरहवें दिन गुरुवार को भी जारी है। इसी क्रम में यहाँ के किसानों और ग्रामीणों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांति भोज का आयोजन किया।

बताते चलें कि प्रदर्शन के दसवें दिन धरनारत किसानों ने सिस्टम का श्राद्ध कर यह घोषणा भी किया था कि जबरन भूमि अधिग्रहण रद्द नहीं होगा तो सिस्टम का तेरहवीं भी करेंगे। इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद आंदोलन के अगले चरण की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसदों, विधायकों एवं ज़िम्मेदार लोगों को पत्र भेजकर यहाँ की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जाएगा।

धरनास्थल पर अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे मनरेगा मज़दूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि यहां के गांव देश के स्वतंत्रता आंदोलन की गढ़ था। प्रशासन द्वारा इस जबरन भूमि अधिग्रहण का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्वांचल किसान यूनियन ने धरने के बाद निर्णय लिया कि प्रभावित गाँवों में पदयात्रा निकाल कर लोगों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील करेगा। पदयात्रा आगामी दिनों धरना स्थल से शाम चार बजे से निकलेगा।

*किसानों ने दी चेतावनी*

यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यहां अर्बन टाउनशिप स्पोर्ट्स सिटी व फोरलेन सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जबरन भूमि अधिग्रहण पर जितनी शीघ्रता से रोक लगाएँगे किसानों के हितों में उतना ही बेहतर होगा। धरना स्थल पर बारहवें दिन बारिश के चलते पानी भर जाने से धरना स्थगित था। अध्यक्षता किसान नेता डा. राजेन्द्र सिंह व संचालन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने किया अन्त में आभार हरसोस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह पटेल ने दिया। इस दौरान डा. राजेन्द्र सिंह, योगीराज सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह पटेल, सुरेश राठौर, रामदुलार, रंजीत पटेल, जियाराम पटेल, सुरेश वर्मा, कमलाकर सिंह, विनय मौर्य, राजेन्द्र, निहोरीलाल, रामनाथ, ज्वाला, सृष्टि, धन्या, कुसुमा, तृप्ति, शिल्पी, काजल, दिव्या, दीलिप सिंह, अजीत पटेल, रणजीत, हृदय पाल, मनोज कुमार सिंह, विरेंद्र पटेल, रामबालक पटेल, प्रहलाद पाल, राजेश कुमार, राजकुमार राजभर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp