spot_img
32.1 C
Varanasi
Friday, March 27, 2026

Buy now

spot_img

एक माह पूर्व गायब हुए मोबाईल फोन को चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब व सर्विलांस टीम ने खोजकर मोबाईल स्वामी को किया सुपुर्द खिले चेहरे

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गाँव निवासी कृष्णा पटेल की मोबाईल फोन सैमसंग ग्लैक्सी बीते 24 मई 2025 को बीरभानपुर राजातालाब में ही कही गिर गयी थी,जिसकी गुमशुदगी पीड़ित ने उसी दिन ऑनलाइन दर्ज करा दी थी जिसकी जाँच राजातालाब पुलिस कर रही थी कि एक माह बाद यानी 7 जुलाई 2025 सोमवार को चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब व सर्विलांस टीम के मदद से पीड़ित का गिरा हुआ मोबाईल फोन राजातालाब से बरामद किया गया।मोबाईल बरामद होने के बाद चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब उप निरीक्षक रोहित दूबे द्वारा पीड़ित कृष्णा पटेल को चौकी कस्बा राजातालाब पर बुलाकर सुपुर्द किया गया,मोबाईल फोन पाते ही पीड़ित का चेहरा खिल उठा और खुशी की लहर दौड़ पड़ी।वही मोबाईल फोन मिलने के बाद कृष्णा पटेल द्वारा राजातालाब पुलिस व सर्विलांस टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी और आभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और लोगो से अपील किया कि पुलिस के प्रति सभी लोग कभी भी कोई भ्रामक खबर सूचना ना फैलाया करे यूपी पुलिस अपना घर परिवार छोड़कर हम आपके सेवा के लिए सदैव समर्पित रहता है और हर दुःख के घड़ी में किसी भी हालात में हम सभी के साथ पुलिस हमेशा खड़ी रहती है इस लिए सभी को पुलिस की सहयोगी बनना चाहिए।मोबाईल फोन बरामद करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे,कांस्टेबल लालजी सरोज,कांस्टेबल मनन कुमार,सर्विलांस टीम से कांस्टेबल संतोष कुमार व कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp