spot_img
35.4 C
Varanasi
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

spot_img

आधुनिक शिक्षा के लिए ग्राम प्रधान ने विद्यालय में स्थापित करवाया दो टीवी प्रधान जी की पहल पर शिक्षकों व ग्रामीणों में दौड़ी खुशी की लहर

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-क्षेत्र पंचायत सेवापुरी के आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित हो रहे ग्राम पंचायत जगापट्टी के मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव की एक सराहनीय पहल से स्थानीय विद्यालय में अब छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साधनों का लाभ मिलने लगा है।प्राथमिक विद्यालय जगापट्टी व प्राथमिक विद्यालय परसीपुर में प्रधान जी ने विद्यालय परिसर में एक एक टीवी लगवाया है,जिससे छात्रों को विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों और विषयों को देखने का अवसर मिलेगा।इस टीवी के माध्यम से छात्रों को विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी जैसे कि विज्ञान,गणित और सामाजिक विज्ञान।इससे छात्रों की ज्ञानवर्धक क्षमता में वृद्धि होगी और वे अपने शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे।प्रधान जी की इस पहल की सराहना करते हुए,स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे छात्रों को बहुत लाभ होगा और वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकेंगे।

साथ ही प्रधान जी ने गांव के विकास के लिए बहुत सारे ऐसे काम किये हैं जो क्षेत्र की जनता के लिए मिल का पत्थर साबित होता दिखाई दे रहा है।इस मौके पर प्रधान जी ने कहा कि वे हमेशा छात्रों के हित में काम करने के लिए तैयार रहते हैं और उनकी शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।इस पहल से विद्यालय में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा

और छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।इस मौके पर जितेंद्र यादव व संतोष यादव (प्रधानाचार्य),अवनीश कुमार तिवारी,नीरज कुमार,अनुराधा पटेल,वंदना यादव व शांति देवी (शिक्षामित्र),ममता चौबे कंचन यादव शिक्षक सहित अन्य लोग शामिल थे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp